Dark Mode
 205 मरीजों की मोतियाबिंद जांच व 70 लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन     

 205 मरीजों की मोतियाबिंद जांच व 70 लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन     

 
रतनगढ़  . रतनगढ़ नागरिक परिषद कोलकाता , भुवालका सेवा ट्रस्ट ,शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन  आज बुधवार को माहेश्वरी भवन में हुआ। शिविर में  205 मरीजों की नि:शुल्क मोतियाबिंद जांचकर 70 मरीजों का चयन नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन बुधवार को  आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया जाएगा। परिषद के पूर्व प्रतिनिधि एडवो. रजनीकांत सोनी ने बताया कि मरीज को सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्णता नि:शुल्क रहेगी। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे  माहेश्वरी समाज के चुरू जिला अध्यक्ष नरेश पेडीवाल व पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इंदौरिया ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। परिषद के सदस्यों ने आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन किया।शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, परिषद के शिव कुमार चौधरी, पूर्व प्रतिनिधि सुरेश मुरारका, वासुदेव सागानेरिया, भुवालका ट्रस्ट प्रतिनिधि अरुण पारीक,नंदकुमार माटोलिया, गजानंद चोटिया, ओम सारस्वत, मनोज जोशी, ललित चौधरी,एडवोकेट निर्मल भूढ़ाढरा आदि ने अपनी सेवाएं दी। 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!