Dark Mode
राष्ट्रीय लोक अदालत में 206 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 206 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

जोधपुर। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष, राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जोधपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2024 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन राजस्थान उच्च न्यायालय भवन, जोधपुर में शनिवार को किया गया।

राज. उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव अजीज खान ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के शुभारंभ अवसर पर माननीया न्यायाधिपति रेखा बोराणा ने कहा कि लोक अदालत में कोई पक्ष और विपक्ष नहीं होता है दोनों सिर्फ पक्षकार के रूप में होते हैं और इसका ध्येय सिर्फ समझौता और सुलह, सुलह भी आपसी रजामंदी से यह जो रजामंदी की भावना ही लोक अदालत को जनअदालत बनाती है।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए माननीय उच्च न्यायालय में 05 बैंचों का गठन किया गया। जिसके तहत बैंच संख्या 1 में माननीया न्यायाधिपति रेखा बोराणा बतौर अध्यक्ष एवं अधिवक्ता पंकज रविन्द्र मेहता, सदस्य, बैंच संख्या 2 में माननीय न्यायाधिपति कुलदीप माथुर, अध्यक्ष एवं अधिवक्ता विनय जैन, सदस्य, बैंच संख्या 3 में माननीया न्यायाधिपति डॉ० नूपुर भाटी, अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओमप्रकाश जोशी, सदस्य, बैंच संख्या 4 में माननीय न्यायाधिपति राजेंद्र प्रकाश सोनी, अध्यक्ष एवं अधिवक्ता महावीर बिश्नोई, सदस्य, बैंच संख्या 5 में माननीय न्यायाधिपति योगेन्द्र कुमार पुरोहित, अध्यक्ष एवं अधिवक्ता शरद कोठारी ने बतौर सदस्य सुनवाई कर पक्षकारान के मध्य समझाइश करवाकर विभिन्न प्रकृति के कुल 206 प्रकरणों का निस्तारण कर 5,62,99,004 राशि के अवार्ड पारित किए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!