Dark Mode
लूणकरनसर कस्बे में मिले 20 लाख के जाळी नोट, एक गिरफ्तार

लूणकरनसर कस्बे में मिले 20 लाख के जाळी नोट, एक गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर जिले में एक बार फिर से लाखों में जाळी नोट मिले है। बताया जा रहा है कि 20 लाख रुपये के जाळी नोट मिले है। दरअसल, यह कार्रवाई जिले के लूणकरनसर कस्बे में की गई है। जहां साहिल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। लूणकरनसर थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह ने बताया कि 20 लाख रुपये के जाळी नोटों के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ करने में जुटी है कि इस जाळी नोटों के धंधे में और कौन-कौन है। बीकानेर में एक बार फिर मिले जाळी नोट व गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। खबर में बता दें कि बीकानेर में कुछ अर्सा पहले भी इसी प्रकार से जाळी नोटों की बड़ी खेप के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं दूसरी ओर लूणकरणसर सीओ नोपाराम ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर लूणकरणसर निवासी साहिल को धर दबोचा है। बीती रात‌ आरोपी के घर पर दबिश दी गई थी। मौके से 20 लाख 8 हजार रूपए मिले बताते हैं। इसमें दो दो हजार के नकली नोट है। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ कर गिरोह से जुड़े तीन बदमाशों को नामजद किया है। इसमें एक बामनवाली का प्रदीप है। मामला नोडल थाने‌ कोटगेट को रेफर कर दिया गया है। कोटगेट थाने में पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। मामले की जांच सीओ सिटी दीपचंद सहारण करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!