Dark Mode
लॉटरी से हुआ करौली के 20 कामगारों का चयन

लॉटरी से हुआ करौली के 20 कामगारों का चयन

जयपुर। यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने उद्योग भवन में लॉटरी के माध्यम से करौली जिले के 20 मिट्टी कामगारों का चयन किया। टाक ने बताया कि राजस्थान सरकार के बजट घोषणा वर्ष 2024-2025 में 1000 विद्युत चालित चाक व पगमिल (मिट्टी गूंथने की मशीन) मिट्टी के कामगारों को देने के लिए की गई थी। इसी की क्रियान्विति में यादे माटी कला बोर्ड ने जागरूकता शिविरों का आयोजन कर ऑनलाइन आवेदन भरवाए। सभागार में करौली जिले की लॉटरी निकाली गई। करौली जिले से प्राप्त 150 आवेदन में से 4 दिव्यांगजन व 1 विधवा महिला कामगार का चयन वरीयता क्रम में किया गया। 15 कामगारों का चयन लॉटरी से किया गया। कुल 20 चयनित कामगारों को करौली जिले में 10 दिवस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलों से लगभग 13 हजार आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से चयनित 1000 कामगारों को विधुत चालित चाक व मिट्टी गूंथने की मशीनों का वितरण किया जाना है। प्रथम चरण में 25 जिलों का चयन किया गया है, उनमें से करौली जिला प्रथमता चयनित कर लॉटरी निकाली गई है। अन्य जिलों के आवेदनों की जांच प्रक्रियाधीन है। इसके बाद अन्य जिलों की लॉटरी निकाली जाएगी। चयनित कामगारों को जिला मुख्यालय पर 20 के समूह में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जावेगा। 10वें दिन प्रशिक्षण प्राप्त कामगारों को विधुत चालित चाक व पगमिल (मिट्टी गुथने की मशीन) दी जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!