मवारामगढ़ की 20 वुशू खिलाडी खेलो इन्डिया में दिखायेंगी अपना दमखम
खेलों इंडिया में चयनित वुशू खिलाड़ियों को बधाई - पूर्व विधायक जगदीश मीणा
जयपुर. सवाई मानसिंह स्टेडियम में 18 एवं 19 मार्च को आयोजित होने वाली दो दिवसीय *खेलो इन्डिया* वुशू टूर्नामेंट में जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बीस वुशू बालिका खिलाड़ी अपना दमखम दिखायेंगी।वुशू कोच प्रमोद बैरागी ने बताया कि जूनियर और सीनियर के अलग अलग भार वर्ग में गीता मीणा साऊं सीरा,खुशबू मीणा, ममता मीणा रायसर,किरण मीणा,आची गुर्जर, गीता मीणा गोपालगढ़, साधना चौहान,दया जलुथरिया, नन्दिनी जलुथरिया, शिवानी गुर्जर, पूजा मीणा, ईशा सैनी, मुस्कान बुनकर,सिध्दी मीणा, सीमा मीणा, ममता मीणा गोपालगढ़,आशू वर्मा एवं मौसम गुर्जर,खेलो इन्डिया में हिस्सा लेंगी,खेल प्रेमियों ने क्षेत्र से इतने वुशू महिला खिलाडियों के भाग लेने पर खुशी जताई और शुभकामनाएं दी हैं। विधायक गोपाल मीणा, पूर्व विधायक जगदीश मीणा भाजपा नेता महेंद्रपाल मीणा, प्रधान रामफूल गुर्जर, खेलप्रेमी लालाराम सैनी, तरुण पंचोली, विजया शर्मा, गोबिंद गुप्ता, सुमन सैनी, नोडल प्रिंसिपल राजेंद्र मीणा, हाजी इस्लामुद्दीन, प्रोफेसर डॉ शिव कुमार मीणा, बूज सरपंच सीमा करण सिंघल, इंद्रगढ़ सरपंच समता रामजीलाल गुर्जर,
पंचायत समिति सदस्य शांति देवी सैनी बूज, भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रीतम शर्मा, कांग्रेस जिला सचिव रामकंवार जाजोरिया,ओमप्रकाश जासडावत बूज सहित अनेक गणमान्य लोगों ने वुशू खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कोच प्रमोद बैरागी को धन्यवाद दिया है।