Dark Mode
 कर्ज के बोझ में डूबा 20 वर्षीय युवक झूला फंदे पर

 कर्ज के बोझ में डूबा 20 वर्षीय युवक झूला फंदे पर

 
रतनगढ़ । कर्ज के तले डूबे 20 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने  पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के पिता ओमप्रकाश ब्राह्मण की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दी। पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश द्वारा दी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उसके दो पुत्र है। बड़ा पीयूष व छोटा गौतम है। गौतम और वह संगम चौराहा पर काम करने के लिए चले गए तथा घर पर पीयूष था, जो पीछे से फांसी के फंदे पर झूल गया। पीयूष नशा करता था तथा हर जगह से कर्ज भी ले रखा था। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!