श्री राम कथा से पूर्व 2100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
वैर . कस्बा वैर के तंवरगढ़ में स्थित लच्छीराम घासीराम आश्रम पर श्री राम कथा एवं , 51 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व आश्रम से 2100 महिलाओं ने बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा कस्वा के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई ,कलशयात्रा में महिलायें मंगल गीत गाते हुए चल रही थी, कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु साथ चल रहे थे, श्री राम कथा का वाचन आचार्य दिगंबर प्रसाद शास्त्री द्वारा 21 जून 2023 से किया जा रहा है.