शिविर में 214 सफाई मित्रों का सम्मान
बारां। स्वच्छता ही सेवा अभियान व सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को जिले में 42 स्थानों पर सफाई मित्र सम्मान सुरक्षा शिविर लगाए गए जिसमें 214 सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया तथा उनकी मेडिकल जांच करवाई गई। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देश पर शिविरों में सरकार की नमस्ते योजना के तहत नमस्ते आईडी बनाई गई। जिले में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक बकाया कपड़े व जूट के थैलों का वितरण किया जाएगा। साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।