21 सदस्यीय दल बाबा बर्फानी के दरवार रवाना
भुसावर . प्रथम पूज्य गजानन की पूजा अर्चना के बाद कस्बे से 21 सदस्य दल बाबा बर्फानी के दरबार को रवाना हुआ सड़क पर के रास्ते घनश्याम पंडित की अगुवाई में रवाना हुए इक्कीस सदस्य दल में बाबूलाल भडाके वाले, रविदत्त पाण्डेय्, रवि खण्डेलवाल, ताराचंद गोयल, वैद्य मुरारी लाल सहित अन्य महिला पुरुषों ने रवानगी ली है! कपिल पंडित ने बताया कि यात्रा कुरूक्षेत्र, बाघा बोर्डर, वैस्नोधाम कश्मीर की वादियों में होते हुए बाबा बर्फानी के दरबार में पहुंचकर विश्व अमन-चैन की कामना करेगी!