सियाराम नगर में महिला दिवस पर 21 महिलाओ को किया गया सम्मानित
अजमेर. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चन्द्रवरदाई नगर स्थित सियाराम नगर में 21 महिलाओ को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर निर्मला मिश्रा ने महिलाओ को सरकारी योजनाओ के लाभ लेने और अन्य महिलाओ को भी लाभ लेने की बात कही।मीनू खण्डेलवाल ने महिलाओ को किसी भी समस्या पर निःशुल्क महिला हेल्पलाईल नम्बर 181 का लाभ लेने की बात कही।ऋचा अग्रवाल ने महिलाओ को एकजुटता रखने की बात कही।ममता शर्मा ने बताया कि श्रेष्ठ समाज सेवाओ के लिए सम्मानित किया गया।उपस्थित समसत महिलाआ ेने एक दूसरे को गले लगाकर महिला दिवस की शुभकामनाऐ प्रदान की।कार्यक्रम में पिंकी,बीना,संजना,सविता भी उपस्थित थी।