Dark Mode
21 वर्षिय युवक झूला फांसी के फंदे पर

21 वर्षिय युवक झूला फांसी के फंदे पर

 
रतनगढ़ । गत रात्रि में किसी समय एक युवक ने अपने ही घर मे बनी रसोई में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के बड़े भाई जीतू सिंह पुत्र डुंगर सिंह निवासी बैलासर जिला बीकानेर ने रविवार सुबह पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसका छोटा भाई रविंद्र सिंह उर्फ राहुल सिंह पिछले 8 महीनों से रतनगढ़ में घण्टाघर के पास साफा व शेरवानी की दुकान संचालित करता था व यहां ही वार्ड संख्या 45 में किराए के मकान में रहता था। गत रात किसी समय राहुल ने घर मे बनी रसोई में फंदा लगाकर आत्महत्या  कर ली। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!