Dark Mode
राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज

राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज

जयपुर। राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से पहले चरण की वोटिंग जारी है। दो घंटे में कुल 10.67 प्रतिशत मतदान हो चुका है। हालांकि, कई जगह ईवीएम में खराबी के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ। जिस पर गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। वहीं, धौलपुर के बाड़ी में बिजली चले जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। विधायक जसवंत सिंह गुर्जर की ग्रामीणों से समझाइश के बाद अब शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

पहले चरण में श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। वोटिंग को लेकर सुबह से ही वोटर्स में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। अधिकतर बूथों पर सुबह से ही वोटर्स की लंबी-लंबी कतारे दिख रही है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से भी बूथों पर खास इंतजाम किए गए है। बता दें कि 12 लोकसभा सीटों पर 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता 114 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!