Dark Mode
22.5 किलो पोलिथिन केरी बेग जब्त

22.5 किलो पोलिथिन केरी बेग जब्त

 

रतनगढ़। नगरपालिका की और से पोलिथिन केरी बेग के विरूद्ध अभियान के तहत आज शुक्रवार को बडी कार्यवाही करते हुये 22.5 किलोग्राम पोलिथिन केरी बेग को जब्त किया व साथ ही 1300/-रूपये के चालान काटे गये। नगरपालिका कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी विकास मीणा ने बताया पोलिथिन केरी बेग का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। साथ ही उन्होने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के मध्य नजर नगरपालिका ने विशेषदल का गठन किया है जो नियमित रूप से मोनिटरींग करेगे। कनिष्ठ अभियन्ता पारस चौधरी व पौलिथिन केरी बेग रोकथाम प्रभारी कार्यवाहक सफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश के निर्देशन में टीम ने मुख्य बाजार में निरीक्षण कर करीब 22.5 किलोग्राम पोलिथिन जब्त कर कार्यवाही की। वहीं कई व्यापारियों ने बताया की पोलीथिन केरी बैग रोकथाम की कार्यवाही का विरोध नहीं है, लेकिन एक साथ सात - आठ कर्मचारी जुते- चम्पलो के साथ प्रतिष्ठान में घुसते हैं जैसे आयकर विभाग की रैड डाल रहे हैं व एक एक काउंटर खोलते हैं बिना दूकनदार को कहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!