Dark Mode
स्कूल पर इजराइली हमले में 22 लोगों की मौत: गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय

स्कूल पर इजराइली हमले में 22 लोगों की मौत: गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय

इजराइल द्वारा गाज़ा के एक स्कूल पर किए गए हमले में 22 लोगों की मौत हो गई। गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह हमला गाज़ा शहर के ज़ैतून इलाके में स्थित स्कूल पर किया गया है जिसमें 30 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। उसने कहा कि ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हताहत हुए हैं। इससे पहले शनिवार को इज़राइल की सेना ने कहा था कि उसने हमास के ‘कमांड और नियंत्रण केंद्र’ को निशाना बनाया है। यह ‘कमांड और नियंत्रण केंद्र’ उस परिसर से संचालित हो रहा था जहां पहले स्कूल था। उसने कहा कि सेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए थे कि असैन्य लोगों को कम से कम नुकसान पहुंचे। वहीं, गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को अलग बयान में बताया कि दक्षिणी मुसबा इलाके में मंत्रालय के गोदाम पर इज़राइली हमले में उसके पांच कर्मियों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!