22 को सूखा दिवस घोषित
बालोतरा। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुशील कुमार यादव ने एक आदेश जारी कर संयुक्त शासन सचिव, वित्त (आबकारी) विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में बन रहे मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत सम्पूर्ण जिले में सोमवार को सूखा दिवस घोषित किया गया है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुशील कुमार यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार सम्पूर्ण बालोतरा जिले में सोमवार, 22 जनवरी को सूखा दिवस रहेगा। उन्होनें बताया कि इस दौरान जिले में किसी प्रकार से मदिरा का विक्रय किया जाना, दिया जाना अथवा वितरित किया जाना पूर्णतः निषेध होगा।