शिविर में 239 लाइसेंस जारी
सीकर। चिकित्सा विभाग की ओर से खाद्य लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के लिए शिविर लगाया गया, जिसमें 239 लाइसेंस मौके पर ही जारी किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से पूरा की ढाणी सबलपुरा और रींगस क्षेत्र के भोपतपुरा में शिविर लगाया गया। शिविर में एफएसओ मदन बाजिया व उनकी टीम ने व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस बनाकर दिए।
शिविर में 239 आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए गए।