नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब के 23 कार्टून बरामद
सोजत। चुनाव को लेकर पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक कार में अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन करते दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनसे अलग-अलग ब्रांड के 23 कार्टून अंग्रेजी शराब और बीयर के बरामद किये है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों तस्कर जैतारण थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव के ठेके से शराब अवैध रूप से परिवहन कर ला रहे थे, जो सोजत पुलिस के नाकाबंदी के पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सोजत थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से रात्रि में FST और अन्य पुलिस विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी के तहत नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब के 23 कार्टून बरामद किए गए हैं । आरोपी राजू वैष्णव और माधु जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है।