राष्ट्रीय किसान दिवस (नेशनल फार्मर्स-डे) के रूप में 23 दिसम्बर को
सीकर। राष्ट्रीय किसान दिवस (नेशनल फार्मर्स-डे) के रूप में देश भर में आने वाली 23 दिसम्बर को श्रद्धा पूर्वक मनाई जाने वाली पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 121 वीं जयन्ती पर देश भर के साथ साथ सीकर जिले में भी अनेक कार्यक्रम आयोजित होगें। अध्यक्ष चाचा पूर्णमल सुण्डा ने बताया कि 'खुशहाली और समृद्धि के लिए जरूरी है नहर का पानी, जल के लिए जन-आंदोलनÓ की थीम पर चौधरी चरण सिंह की 121 वीं जयन्ती मनाई जायेगी 7 मुख्य कार्यक्रम के तौर पर सीकर मुख्यालय पर प्रधान जी का जाव में शनिवार, 23 दिसम्बर को दोपहर 12:15 बजे से प्रबुद्ध किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और किसान दिवस के संदेश वाले बैनर लगाए जाएंगे । प्रबुद्ध किसान सम्मेलन में 'संभाग में यमुना नहर का पानी लाने, पेयजल व कृषि सिंचाई के लिए जन आंदोलन व संगठन के निर्माण की रूपरेखाÓ विषय पर विचार- गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा 7 जिसमें किसानों की प्रमुख मांगों पर विचार विमर्श करते हुए प्राथमिकताओं के आधार पर किसानों का मांग-पत्र तैयार किया जाएगा 7 यह मांग पत्र भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार को भिजवाया जाएगा । सम्मेलन के मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किसान पद्म सुण्डाराम कुमावत, कल्याण कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. हनुमान प्रसाद ईसराण, पूर्व अतिरिक्त निदेशक कृषि राजस्थान जगपाल सिंह, पूर्व संयुक्त निदेशक उद्यान खंड-सीकर प्रमोद कुमार, पूर्व अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई विभाग भोलाराम जाट आदि होंगे ।