Dark Mode
मेंटीनेंस का 24 लाख कहा लगा मिलीभगत से अधिकारी की पौ बारह

मेंटीनेंस का 24 लाख कहा लगा मिलीभगत से अधिकारी की पौ बारह

मदनगंज किशनगढ़। पीडब्ल्यूडी ऑफिस किशनगढ़ के मेंटीनेंस वर्क के लिए स्वीकृत 24 लाख की राशि कहा लगी! नही पता। जयपुर पीडब्ल्यूडी विभाग ने किशनगढ़ कार्यालय में क्षतिग्रस्त एवं रंग रोशन हेतु 24 लाख रुपए का टेंडर जारी किया। लेकिन किशनगढ़ कार्यालय के अधिकारियों ने मिलीभगत कर चुना लगा दिया। पुराने और जर्जर हालत में विभाग के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करते है। 24 लाख की राशि मेंटीनेंस में लगी होती तो पीडब्ल्यूडी ऑफिस इन जर्जर स्थिति में नही होते। शिकायत करने पर अधिकारी कोई जवाब नही दिया जाता। सूचना के तहत जानकारी मांगने पर शिकायतकर्ता के पत्र में कमी बताकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। मेंटीनेंस की राशि को लेकर अधिकारी से जानकारी लेने पर कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नही देना कई सवाल खड़े हो रहे है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सड़क के टेंडर होते है लेकिन बनती नही और बनी हो तो टेंडर शर्तो के नही होती और लाखो की हेराफेरी कर ठेकेदार अधिकारी मिलीभगत से सरकार को चुना लगा रहे है।
विभाग के उच्च अधिकारी किशनगढ़ पीडब्ल्यूडी विभाग में पिछले एक साल के टेंडर की जांच करे तो राजस्थान में सबसे बड़ा घोटाला सामने आने की संभावना है। विभाग मेंटीनेंस वर्क की जांच करे तो 24 लाख की पोल खुल सकती है।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!