24वां स्थापना दिवस समारोह एवं संगोष्ठी सम्पन्न
जयपुर।राजस्थान स्टोरेज बैटरी ट्रेड एसोसिएशन का 24वां स्थापना दिवस समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन होटल जोन, बनीपार्क, जयपुर में किया गया। एसोसिएशन के महासचिव पूनमचन्द कच्छावाह ने बताया कि राजस्थान के प्रत्येक जिले एवं तहसील से बैटरी एवं लेड व्यवसाय से सम्बंधित व्यवसायों ने भाग लिया। समारोह में बैटरी एवं लेड व्यवसाय को सुदृढ क्रियाशील, गुणवता के विकास, प्रतिस्पर्धा आदि बिन्दुओं पर उपस्थित वक्ताओं ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरविन्द मोहन कोषाध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ स्माल स्केल बैटरी एसोसिएशन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अमिताभ झंवर अध्यक्ष, राजस्थान स्टोरेज बैटरी ट्रेड एसोसिएशन ने की।एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री रामलाल कच्छावाह, संस्थापक महासचिव श्री धर्मवीर यादव, संस्थापक सदस्य श्री सत्यप्रकाश गुप्ता, संरक्षक सदस्य श्री रमेश सांखला (पाली) ने अपने उदबोधन से एसोसिएशन के 24 वर्ष के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अरविन्द मोहन एवं संस्थापक सदस्यों द्वारा श्री अमित मालपानी- निदेशक, गायत्री ग्रीन इन्टरनेशनल, श्री कमलेश रावत-निदेशक, यूरो स्पार्क एनर्जी प्रा. लि. एवं श्री राजकुमार जैन, अध्यक्ष एसोसिएशन आफ इ. वि. डीलर्स एण्ड ओनर्स एसोसिएशन, श्री नन्द किशोर वर्मा, श्री जाकिर भाई, श्री नीरज शर्मा, श्री अमित आबराय, श्री यादराम पटवा (भरतपुर), श्री राजेश सिदावत (जोधपुर), श्री हरगोपाल कुमावत (जयपुर), जैन कुरेशी (अजमेर) श्री खुशीद अहमद कुरेशी (अजमेर), श्री भागीरथ वर्मा (चुरू), श्री रामेश्वर प्रसाद (सवाई माधोपुर) को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अध्यक्ष श्री अमिताभ झंवर द्वारा कोषाध्यक्ष, मो. आरिफ मंसुरी एवं आयोजन समिति चेयरमेन श्री लोकेश टिक्कीवाल की नियुक्ति की घोषणा की एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नन्दलाल राय, उपाध्यक्ष श्री श्रवण कुमार चैधरी, संयुक्त सचिव श्री बाबुलाल यादव (मामा) कार्यकारिणी सदस्य- श्री पन्नालाल गढवाल, श्री रमेश कुमार प्रजापत, मो. आरिफ लाला, श्री लोकेश टिक्कीवाल, श्री मंसुर अहमद सहित 110 सदस्यगण उपस्थित रहे।