मांगलियावास में 1 सप्ताह में आये आई फ्लू के 250 मामले
मांगलियावास- कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में आई फ्लू रोग तेजी से पांव पसारता जा रहा है। इससे ग्रामीणों में इस रोग को लेकर दहशत का माहौल है। मांगलियावास के राजकीय चिकित्सालय में बीते 1 सप्ताह में आई फ्लू के 250 मामले सामने आए हैं। हॉस्पिटल इंचार्ज डॉ. भागचंद कुमावत ने आई फ्लू रोगियों को दवा का वितरण कर इस रोग की रोकथाम के लिए उपाय व बचाव की जानकारी दी जा रही है। आई फ्लू से पीड़ित रोगियों को स्वस्थ लोगों से दूर रहने, काले चश्मे का प्रयोग करने, साफ-सफाई रखने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। निकटवर्ती जेठाना, लामाना, तबीजी, दांतड़ा, दौराई, डूमाडा डोडीयाना में भी ग्रामीणों में रोग के लक्षण देखे गए हैं।