Dark Mode
पालड़ी मीणा में 250 किलो मिलावटी पनीर जब्त

पालड़ी मीणा में 250 किलो मिलावटी पनीर जब्त

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं "शुद्ध के लिए युद्ध अभियान" के अंतर्गत आज मंगलवार, 29 अगस्त को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉक्टर बी. एल. मीणा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा प्रताप डेयरी, प्लॉट नंबर 17 हाईवे रॉयल सिटी, आगरा रोड, पालड़ी मीणा जयपुर पर कार्रवाई कर लगभग 250 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया।
 
मौके पर राज मुस्तफा खान द्वारा बनाए जा रहे मिलावटी पनीर में रिफाइंड सोयाबीन तेल की मिलावट होना सामने आया। मौके पर प्रताप डेयरी के मालिक श्री राज मुस्तफा खान उपस्थित मिले।
 
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 के अंतर्गत दो नमूने लेने के पश्चात शेष समस्त पनीर को नष्ट करवाया गया। 
 
आज की इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक कुमार सिंधी, श्री रमेश चंद यादव व श्री राजेश कुमार नागर शामिल रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!