Dark Mode
राजस्थान सचिवालय सेवा में 250 नवीन पद सृजित

राजस्थान सचिवालय सेवा में 250 नवीन पद सृजित

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सचिवालय सेवा (राजपत्रित) और राजस्थान सचिवालय मंत्रालयिक सेवा (अराजपत्रित) में 250 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इस निर्णय से पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे। गहलोत के निर्णय से वरिष्ठ शासन उप सचिव के 2 पद, शासन उप सचिव के 8 पद, सहायक शासन सचिव के 19 पद, अनुभागाधिकारी के 31 पद, सहायक अनुभागाधिकारी के 51 पद, लिपिक ग्रेड-प्रथम के 55 पद एवं लिपिक ग्रेड-द्वितीय के 84 नवीन पद सहित कुल 250 पद सृजित हुए हैं। अभी इन सेवाओं में कुल पद 1972 है, जिन्हें बढ़ाकर 2222 कर दिया गया है। इससे सचिवालय सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!