Dark Mode
पक्षियों के लिए 251 परिंडे बांटे

पक्षियों के लिए 251 परिंडे बांटे

जयपुर। गर्मी के मौसम को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच, जयपुर कैपिटल ने सोमवार को श्री गोविंद देव मंदिर जी परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए जलपात्र (परिंडे) वितरित किए गए। इस अवसर पर मंच ने कुल 251 परिंडे निःशुल्क वितरित किए गए। मंच के अध्यक्ष विशेष ने बताया कि यह सेवा कार्य पक्षियों की प्यास बुझाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि मंच सदैव सामाजिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। इस मौके पर मंच के पूर्व अध्यक्ष मनीष खंडेलवाल,निखिल तथा संस्था के सदस्य अंकित अभिषेक एवं शरद की विशेष उपस्थिति रही। मारवाड़ी युवा मंच ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों एवं आस-पास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें, जिससे इस भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों को राहत मिल सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!