Dark Mode
खालसा हेल्पिंग हैण्ड द्वारा 25 महिलाओं का हुआ सम्मान

खालसा हेल्पिंग हैण्ड द्वारा 25 महिलाओं का हुआ सम्मान

सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में योगदान के लिए किया गया सम्मान

 राजा पार्क से इंद्रजीत कौर व सुखमनी सेवा सोसायटी, बनीपार्क की प्रेसिडेंट पिंकी सिंह सम्मानित

 
जयपुर। सिख पंथ के पांचवें गुरु अरजन देव की शहादत को समर्पित पिछ्ले 40 दिनों से स्त्री सत्संग द्वारा गुरुद्वारा राजा पार्क में चल रहे सुखमनी साहिब के पाठों की आज समाप्ति हुई। इस मौके पर खालसा हेल्पिंग हैण्ड द्वारा राजस्थान सिख समाज के सहयोग द्वारा संगत को गुरवाणी, नाम सिमरन के साथ जोड़ने, बच्चों को पंजाबी सिखाने व गुरमत रहत मर्यादा के साथ जोड़ने का प्रयास करने वालीं 25 महिलाओं को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
 
इस अवसर पर सुखमनी सेवा सोसायटी बनीपार्क की प्रेसिडेंट पिंकी सिंह को सम्मानित किया गया। उनकी तरफ से दीपिका कपूर ने सिरोपा ग्रहण किया। इस दौरान राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, खालसा हेल्पिंग हैण्ड के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह पप्पी, महा सचिव जगजीत सिंह सूरी, बलदेच सिंह, हरविंदर सिंह पप्पू , देवेन्दर सिंह शंटी, सूर्य उदय सिंह, हजूर सिंह, तीरथ सिंह बग्गा, जगजीत सिंह मुच्छल सहित कई गणमान्य  जन उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!