एकदिवसीय कार्रवाई में 26 आरोपी गिरफ्तार
भुसावर . भुसावर पुलिस द्वारा 4 टीम गठित कर विभिन्न आरोपों के चालन सुदा/फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है!
थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस जयपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक भरतपुर के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ भरतपुर एवं पुलिस उप अधीक्षक भुसावर के निकट सुपरविजन में 4 टीम गठित कर गत पांच वर्ष क फायरिंग की घटनाओं में सम्मिलित अपराधी /फायर आर्म्स के चालान सुदा अपराधी / लूट की घटनाओं में सम्मिलित अपराधी/ हत्या बलात्कार के चालन सुदा अपराधी/ एनडीपीएस एक्ट के चालन सुदा अपराधी /अवैध शराब के चालान सुदा अपराधी/ गत लोकसभा /विधानसभा /पंचायत चुनावों से संबंधित वांछित अपराधी /साइबर अपराधी/ सभी स्थाई वारंटी/ पीओज/ 299 सीआरपीसी गिरफ्तार वारंटीयान एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए हत्या बलात्कार के 6 अपराधी अवैध शराब के चालन सुधा 10 अपराधियों असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध 7 निरोधात्मक कार्रवाई स्थाई वारंटी श्याम पुत्र चंदन सिंह सैनी निवासी बल्लभगढ़ थाना भुसावर प्रकरण संख्या 173/ 23 के गत 2 माह से फरार अपराधी जनक पुत्र रमेश गुर्जर निवासी कार्बन एवं आबकारी अधिनियम के तहत धर्मवीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 53 पव्वा अवैध शराब के बरामद कर प्रकाश पंजीबद्ध किया गया है