Dark Mode
ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत

चाकसू  : शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है । वही थाना कांस्टेबल राजाराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मर्तक  अजय डोली पुत्र दुलीचंद डोली (26) चाकसू के वार्ड नंबर 20 निवासी जोकि सीतापुरा क्षेत्र में बिग बॉस्केट कंपनी में नौकरी करने के लिए जा रहा था महात्मा गांधी अस्पताल के पास गोनेर रेलवे फाटक के पास पैदल जा रहा था और कानों में एयरफोन लीड लगा रखा था जो कि पटरी पार करते वक्त ट्रेन की आवाज नहीं सुना और ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव बिखर गया था वही रेलवे ट्रैक मैन की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मृतक के परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाकर शव  को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है । और पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!