Dark Mode
Southern Mexico में बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 27 लोगों की मौत

Southern Mexico में बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 27 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी। दक्षिणी मेक्सिको में यात्री बस के सड़क से फिसलकर 75 फुट गहरी खाई में गिरने से कम से कम 27 यात्रियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह हादसा बुधवार को दक्षिणी राज्य ओक्साका के मिक्सटेका में हुआ। गृह मंत्री जेसस रोमेरो ने बताया कि दुर्घटना में 27 लोगों की मौत हो गई, जिसमें डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि हादसे में करीब 20 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। रोमेरो ने बताया कि आशंका है कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन खाई में जा गिरा। रोमेरा ने एक स्थानीय टेलीविजन से कहा, ‘‘ ऐसा प्रतीत होता है कि चालक के कम प्रशिक्षित होने और थकान के कारण यह हादसा हुआ।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!