27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार सात नवंबर की है। जहां रामपुरा बस्ती निवासी भवानी सिंह (27) ने अपने घर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई देवीसिंह ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसका भाई भवानी सिंह ने सात नवंबर की लगभग एक बजे घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के सभी सदस्य बाहर काम कर रहे थे। मृतक की पत्नी ने देखा तो इसकी जानकारी दी। उसके बाद भवानी सिंह को फंदे से उतार पीबीएम अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।