Dark Mode
भगवान पाश्र्वनाथ का 2900 वां जन्म-कल्याणक महोत्सव समारोह आज से

भगवान पाश्र्वनाथ का 2900 वां जन्म-कल्याणक महोत्सव समारोह आज से

टोंक। श्रीपारसनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर आदर्श नगर में 6 व 7 जनवरी को आदर्श नगर के मूलनायक भगवान पाश्र्वनाथ का 2900 वां जन्म कल्याणक एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। समाज के प्रवक्ता एवं मार्जन समिति के सदस्य मोहित बरवास वाले ने बताया कि पाश्र्वनाथ जयंती समारोह में 6 जनवरी को संध्याकालीन बैला में पाश्र्वनाथ बहू मंडल की महिलाओं द्वारा एक सुंदर नाटिका का प्रोग्राम किया जाएगा, उसमें भगवान भगवान पाश्र्वनाथ का गर्भ कल्याणक का मंचन दिखाया जायेगा।  7 जनवरी को प्रात: 6.30 बजे मंदिर जी में श्री जी का अभिषेक एवं 108 श्रेष्टियों द्वारा श्रीजी की वृहद शांतिधारा की जायेगी, तत्पश्चात पंडित अनिल शास्त्री सांगानेर के सानिध्य में संगीतमय शांति मंडल विधान का आयोजन किया जाएगा एवं संध्याकालीन बेला में भगवान पारसनाथ की 108 दीपकों द्वारा संगीतमय महाआरती की जायेगी, तत्पश्चात सभी भक्तों द्वारा श्री जी की 108 परिक्रमा लगाई जाएगी। समाज के अध्यक्ष पारस मल फुलेता, मंत्री विनोद कलई एवं श्रीजी मार्जन समिति के सभी सदस्य द्वारा कार्यक्रम को भव्य एवं अति उत्साहित मनाया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!