शिविर में 295 नेत्र रोगियों की जांच
मदनगंज किशनगढ़। लायन्स क्लब किशनगढ़ क्लासिक के तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति और बाबा रतन लाल पाटनी की पुण्य स्मृति में आरके मार्बल ग्रुप के आर्थिक सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन सुरज देवी पाटनी सभागार मे किया गया। शिविर में कुल 295 नेत्र रोगियों की नेत्र जांच के साथ ही सभी की ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की भी निशुल्क जांच करवाई गई। जिसमे 123 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के उपयुक्त पाया गया। जिन्हे नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए शंकर आई होस्पीटल जयपुर भेजा गया। साथ ही पिछले शिविर में नेत्र चिकित्सा करवा चुके सभी 81 नेत्र रोगियों की आज पुनः नेत्र जांच करवाई गई और उन्हें चश्मा भी निशुल्क उपलब्ध करवाया गया। संयोजक मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष पदम जैन, पदम जैन, मनोज गोधा, सीए अनिल सोनी व आर के पाटनी गर्ल्स कॉलेज की स्काउट छात्राओं और स्काउट सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।