Dark Mode
धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 20-20 हजार रुपए के 2 आरोपी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 20-20 हजार रुपए के 2 आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने 2 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर धौलपुर पुलिस की ओर से 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ उप पंजीयन कार्यालय द्वारा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था।
कोतवाल प्रमेंद्र रावत ने बताया कि 2 साल पहले उप पंजीयन कार्यालय धौलपुर की ओर से एक मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें बताया गया था कि दो ई-मित्र संचालक रिंकू लोधा पुत्र जगदीश लोधा और भोलू लोधा पुत्र जगदीश लोधा निवासी बजरिया ने धोखाधड़ी कर फर्जी ई-ग्रास चालान की रसीद काटी थी। फर्जी रसीद के जरिए दोनों आरोपियों ने 38 लाख 42 हजार 69 रुपए का गबन किया था। थाने में मामला दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने पिछले 2 साल से फरार चल रहे दोनों आरोपी रिंकू और भोलू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पुलिस धोखाधड़ी के मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!