2 बीबीए विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा
गजसिंहपुर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 2बीबीए दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य जसपाल सिंह ने बताया कि छात्र मुकेश कुमार 75.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय के अरमान ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व मनप्रीत ने 65. 33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान पाया है शानदार परीक्षा परिणाम रहने पर विद्यालय में मिठाई बाटी गई।