गौत्तम जयंती पर होंगे 2 दिवसीय कार्य्रकम
बकानी. बकानी कस्बे में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौत्तम जयंती के अवसर पर 2 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा ने बताया कि गौतम जयंती के शुभ अवसर पर दिनांक 22 मार्च बुधवार प्रातः7.30बजे से समाज मंदिर पर हवन शान्ति प्रारम्भ होगी। नवविवाहित जोड़ों सहित सभी समाज बन्धु भाग लेंगे व गौत्तम ऋषि की पूजा अर्चना की जाएगी।वहीं दिनांक 23 मार्च को गुरूवार को प्रातः 8 बजे समाज मंदिर से गौतम ऋषि का जूलूस प्रारम्भ होगा जो पुराने थाने से होते हुए बस स्टैंड परिसर मेन बाजार से होते हुए बड़े मन्दिर पुरानी तहसील होते हुए समाज मंदिर पर समापन होगा। जहां पर सामूहिक पूजा आरती संपन्न होगी तत्पश्चात सायं कालीन 5:00 बजे बालाजी गार्डन में सभी सपरिवार सामूहिक भोज का आयोजन होगा सभी समाज बन्धु पुरूष वर्ग श्वेत वस्त्र धारण करे , महिला वर्ग लाल पिली चुनरी व साड़ी ड्रेस कोड रखा गया है।
महिला मंडल की बैठक सम्पन्न
बकानी कस्बे में स्थित सत्यनारायण भगवान के मंदिर के पास स्थित गौत्तम समाज के भवन में महिला मंडल की बैठक का आयोजन किया गया महिला मंडल की अध्यक्ष मति रेखा गौत्तम ने बताया कि बैठक में 22 व 23 मार्च को महर्षि गौतम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमो के बारे में चर्चा की गई। गौत्तम जयंती के आयोजन को सफल बनाने के बारे चर्चा की गई। फाग उत्सव मनाया गया बैठक में उपस्थित सभी महिला सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभ कामनाएं दी एवं पुष्प वर्षा कर फूलों की होली भी खेली गई। बैठक में कोषाध्यक्ष कांता जोशी,कविता शर्मा,मंजू जोशी,मिथलेश जोशी,राधा शर्मा,लता जासु,संतोष शर्मा,गायत्री शर्मा,सहित महिला मण्डल की सभी सदस्य उपस्थित रही।