Dark Mode
2 क्विंटल 30 किलो ब्रेड, टोस्ट करवाये नष्ट

2 क्विंटल 30 किलो ब्रेड, टोस्ट करवाये नष्ट

 

रतनगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अनुभाग की ओर से जिले में चलाये जा रहे शुद्व आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आज सोमवार को दो बेकरी पर टीम ने कार्रवाई कर 2 क्विंटल 30 किलो अवधि पार सामग्री को नष्ट करवाया गया। सीएमएचओ डाॅ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के निर्देशन में चलाये जा रहे शुद्व आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र स्थित गणपति ब्रेड एडं टोस्ट फैक्ट्री का खाद्य सुरक्षा टीम ने निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम को मौके से फंगस लगी व अवधि पार ब्रेड, टोस्ट व फैन मिलें। टीम ने जांच कर 1 क्विंटल 3 किलो ब्रेड, टोस्ट व फैन के तैयार सामग्री को नष्ट करवाया गया। गणपति ब्रेड एडं टोस्ट से पाव, तेल व नमक का एक-एक नमूना लिया गया। इसी तरह फातिमा मस्जिद के पास अम्बाला बेकरी पर निरीक्षण व जांच की गई। जांच में फंगस लगी व अवधि पार ब्रेड, टोस्ट व फैन मिलें। टीम ने जांच कर 1 क्विंटल 27 किलो ब्रेड, टोस्ट व फैन के तैयार सामग्री को नष्ट करवाया गया। अम्बाला बेकरी से मैदा व तेल का नमूना लिया गया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी फुलसिंह बाजिया, विनोद थारवान, निर्मल महर्षि व धर्मवीर मौजूद रहे। सीएमएचओ डाॅ. मनोज शर्मा ने बताया कि आमजन को शुद्व व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिये शुद्व आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है। मिलावट की शिकायत के लिये आमजन व्हाट्सअप नम्बर 9468219999 पर शिकायत कर सकते है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!