Dark Mode
दो बाइकों की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

दो बाइकों की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

सिरोही। राजस्थान के सिरोही में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों में आमने सामने भिड़त में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पालनपुर रेफर किया गया। वहीं दोनों का शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। यह हादसा आबूरोड में रीको थाना क्षेत्र के सियावा के पास हुआ। रीको थाने के हेड कांस्टेबल किशनलाल ने बताया की शनिवार देर रात अम्बाजी रोड के पास सियावा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनो घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में छोगा राम पुत्र सापा निवासी पिपरमाल, सुरेश पुत्र लक्षमण भाई निवासी पांसा अम्बाजी है। वहीं पिन्टू पुत्र केवला निलवासी कोटेश्वर अम्बाजी घायल हो गया। जिसे पालनपुर रेफर किया गया। पुलिस ने रविवार दोपहर को मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए है। मृतकों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!