300 लोगो ने निःशुल्क देखी फिल्म 'द केरला स्टोरी'
दौसा . गोल्ड सिनेमा दौसा में भवानी क्लब के अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने सभी 300 बहिनों और माताओं को 'द केरला स्टोरी' फ़िल्म नि शुल्क दिखाई!
यह एक फ़िल्म नहीं बल्कि सत्य घटनाओं पर आधारित आतंकवाद की साजिशों की हकीकत है, जिसमें हमारे देश की बहन-बेटियों के साथ हो रहे आतंकवादी षड्यंत्रों का पर्दाफार्श किया गया है।
फिल्म के माध्यम से हमारे देश को आतंकवादी गतिवधियों के प्रति जागरूकता पैदा करने वाली इस अदभुत फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करना चाहिए।
विदेशी आतंकी ताकतों द्वारा रचित षड़यंत्रो को पूरी दुनिया के सामने उजागर करती फिल्म 'द केरला स्टोरी' आप सभी अवश्य देखें।
इस अवसर पर भवानी क्लब के अध्यक्ष लोकेश शर्मा जिला प्रचारक विमल , घनश्याम रावत ,(पूर्व जिला कोषाध्यक्ष )भाजपा, कमलेश तिवारी ,संस्कार भारतीय , पंकज , परमानंद शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष उर्मिला जोशी निलेश गौतम कमलेश , अभिषेक खंडेलवाल, सहित बड़ी संख्या में महिला उपस्थित रही।