हरियाली अमावस्या पर 300 पोधे रोपे गए
अजमेर । हरियाली अमावस्या के अवसर पर सोमवार को माकड़वाली रोड प्रथ्वीराज नगर के सामने डिवाइडर पर पौधारोपण किया गया । ग्रीन आर्मी के कुलदीप सिंह एवम् सिद्ध भटनागर ने बताया कि सुबह से शुरू हुआ 300 पौधों का रोपण 2 घंटे तक किया गया । इसमें एचकेएच स्कूल के स्काउट के छात्र छात्राएं, लायंस क्लब पृथ्वीराज, अजमेर इंजीनियर्स इंस्टीट्यूट्स, ग्रीन आर्मी के सदस्य शामिल थे । इस अवसर पर ग्रीन ग्रहणी के अध्यक्ष नीलू गुप्ता , मनीषा शेखावत, आभा गांधी, सुमन, अनिता गुप्ता, ज्योति गोयल, डॉ प्रीतिलाल, वीनू तलरेजा, पूर्णिमा, अभय सांखला नरेंद्र कलवानी, पुरुषोत्तम तेजवानी, संजय , राजेंद्र गांधी, राजीव तोषनीवाल , सुरेश माथुर , जेपी भाटी, गोविंद सोनी सहित अनेक महिला पुरुष ने वृक्षारोपण में भाग लिया ।