Dark Mode
बुढ़ायत माता मंदिर पर सीमेंट की 30 बैंचें लगाई

बुढ़ायत माता मंदिर पर सीमेंट की 30 बैंचें लगाई

सोजत। शक्ति एवं भक्ति की प्रतीक बुढ़ायत माता मंदिर पर भामाशाहों के सक्रीय सहयोग से गुरुवार को सीमेंट की 30 बैंचें लगाई गई बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास ने बताया कि सभी बैंचे सुमेरपुर से मंगवाई गई भारतवर्ष के विभिन्न शहरों में रहनें वालें श्रीमाली ब्राह्मण बंधुओं ने अपनें पूर्वजों की स्मृति में यह बैंचें लगवाई वहीं बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास ने बताया कि मंदिर विकास के लिए श्रीमाली ब्राह्मण बंधुओं के सहयोग से दो चरण बैंचों के लिए चलाएं ग ए जिसमें मंदिर परिसर के आस-पास स्टील की 10 बैंचें लगाई गई तथा प्रसादी वितरण स्थल पर सीमेंट की 30 बैंचें लगाई गई। इस अवसर पर प्रेरक चेतन व्यास, त्रिभुवन नारायण जोशी, धीरेन्द्र व्यास,यश व्यास, सहित बुढ़ायत माता के भक्त उपस्थित थे। वहीं व्यास ने बताया कि गुरु फूलनारायण जी की ईष्ट देवी बुढ़ायत माता मंदिर में सभी भक्तों के सहयोग से मंदिर गेट निर्माण, रंगमंच निर्माण और दिवार विस्तार कार्य होंना हैं इसके लिए सभी भक्तों से सहयोग अपेक्षित हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!