Dark Mode
कैम्पस प्लेसमेंट में 310 युवाओं का प्रारम्भिक चयन

कैम्पस प्लेसमेंट में 310 युवाओं का प्रारम्भिक चयन

बारां। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा राजस्थान कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर में कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य आयोजना अधिकारी कैलाशचन्द मीणा, जिला रोजगार अधिकारी राकेश कुमार वर्मा एवं रूडसेट संस्था के दीपक भारद्वाज द्वारा किया गया। कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में सम्मिलित सभी कंपनियों एवं रिक्तियों की जानकारी से आशार्थियों को रोजगार कार्यालय के वरिष्ठ सहायक देवेन्द्र कुमार मीणा ने अवगत कराया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से कंपनियों, जॉब एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी तथा साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की। शिविर में कुल 447 युवाओं ने पंजीयन कराया तथा 8 कंपनियों व संस्थाओं द्वारा 343 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। जिसमें नियोजक कंपनियों ने 310 युवाओं का वैतनीय नौकरी के लिए प्राथमिक चयन किया। छह युवाओं को प्रशिक्षण तथा रूडसेट संस्थान द्वारा 27 युवाओं को स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही कार्मिक जसवंत सिंह द्वारा राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के बारे में जानकारी दी तथा ज्यादा से ज्यादा आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया जॉब सॉल्यूशन, ग्रॉफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड, बीएनएच मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, यूनिवर्सल सेम्पो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड, चंबल फर्टिलाईजर्स स्किल इंस्टीट्यूट कोटा, राजकीय आईटीआई तथा रूडसेट इंस्टीट्यूट आदि कम्पनियों व संस्थाओं ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के बारे में आरएसएलडीसी के मनोज यादव ने युवाओं को जागरूक किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!