ट्रक की चपेट में आने से 34 वर्षीय युवक की मौत
बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक जने की मौत हो गई। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार कि जयपुर रोड बाइपास स्थित विजय वर्गीय ढाणी के पास मोटर साइकिल सवार एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार नापासर निवासी 34 वर्षीय अमित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खादिम खिदमतगार कमेटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों हाजीजाकिर, ताहिर, राजकुमार खड़गावत,रमजान,जुनैद, पारस तंवर को बुलाया। जो मृतक का शव ट्रॉमा सेंटर लेकर आए तथा शव को मोर्चरी में रखवाया। खुद की भी बची जान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान एक लहराते हुए डम्पर ने पीछे से कार को टक्कर मारी और तेज गति से निकल गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी ई चोट नहीं आई। वरना यहां मौजूद कई जनेइसका शिकार हो सकते थे।