Dark Mode
विशाल रक्तदान शिविर में 350 यूनिट रक्तदान हूआ

विशाल रक्तदान शिविर में 350 यूनिट रक्तदान हूआ

पीपाड़ शहर। शहर में हैप्पी सेवा संस्थान हैप्पी क्लब के तत्वावधान मे आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 350 यूनिट कुल रक्तदान हुआ है।हैप्पी क्लब संस्थान द्वारा आयोजित 28 वे रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि विधायक हीराराम मेघवाल ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से ऐसे आयोजन को सफल बनाने मे आगे आकर सहयोग करने का आह्वान भी किया है।इस दोरान चेयरमैन समुदेवी सांखला ईओ सुरेशचन्द्र शर्मा राज ग्रुप के राजूराम चौधरी पूर्व चेयरमैन महेन्द्रसिह कच्छावाह बाबूलाल टाक प्रभाकर टाक मोहन सांखला बाबूलाल सांखला झूमरराम सांखला रघूनाथ टाक सुरेश कच्छावाह सुभाष सोनी सोहनलाल सांखला ताराचंद सोनी सुरेश सांखला हनुमान भाटी सहित अन्य अतिथि व नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन माधुसिह कच्छावाह ने किया संस्थान अध्यक्ष दिनेश कच्छावाह ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर बताया कि शिविर में विशेष सहयोग एचडीएफसी बैंक सूर्या हॉस्पिटल खजवानिया ज्वेलर्स व जय जिनेद्र स्टोन का रहा है।शिविर में संस्थान से जुड़े सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!