11 मिनट में 35.36करोड़ का बजट सर्वसम्मति से हुआ पारित
खाटूश्यामजी । नगरपालिका बोर्ड की बजट बैठक बुधवार को पालिकाध्यक्ष ममता मुण्डोतिया की अध्यक्षता में हुई।बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 का 35.36करोड़ का बजट पारित किया गया। अधिशासी अधिकारी अरूण शर्मा व लेखाकार विष्णु जांगिड़ ने गत वर्ष के विकास कार्यों का अनुमोदन करते हुए वार्षिक लेखा-जोखा पेश किया। बैठक में पार्षद अनिल शर्मा ने पिछले दस माह का समय बीतने के बाद तक बैठक नहीं होने पर सदन से ज़बाब मांगा लेकिन पालिकाध्यक्ष ने दस माह में बैठक नही कराने पर कोई जवाब नहीं दिया तथा भविष्य में नियमित बोर्ड बैठक बुलाने का आश्वासन दिया वहीं पालिकाध्यक्ष ने पूर्व अधिकारियों पर आरोप लगाया तो उस पर पार्षद राजू माटोलिया ने कहा कि जब वो अधिकारी चले गए तो अब आरोप लगाने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।पार्षद राजू माटोलिया ने एसीबी में ट्रेप हुए जेईएन दिनेश चांदा के कार्यकाल दौरान जारी हुए सभी पट्टों की जांच कराने की मांग की।वहीं सभी पार्षदों ने स्थानीय निवासियों को मेले के दौरान रोजमर्रा कार्यों के लिए आवागमन में हो रही दिक्कतों से ईओ को अवगत करवाया जिस पर ईओ शर्मा ने जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी से वार्ता करने का आश्वासन दिया।बैठक में पार्षद छोटूराम शेरावत ने हाल ही में बनी सीसी सड़कों की गुणवत्ता जांच कराने की मांग की।वहीं पार्षद माटोलिया ने थाना रोड़ पर बनी मुम्बई धर्मशाला के सामने बने अवैध चबूतरे को हटाने का प्रस्ताव रखा।बैठक में आगामी समय में सभी वार्डों में समानतापूर्ण विकास कार्य कराने की मांग की गई।इसके साथ ही डोर टू डोर कचरा निस्तारण करने का प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में नगरपालिका का नवीन भवन बनाने का प्रस्ताव डीएलबी को भेजने,कस्बें में रैन बसेरा का निर्माण करवाने, मुख्य बाजार में शोचालय बनाने,सफाई कराने सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनी।बैठक में कर्मचारियों की पदोन्नति का प्रस्ताव भी लिया गया।बैठक में उपाध्यक्ष पूरणमल हरनाथका,पार्षद ललिता सोनी, राजवीर सिंह, दामोदर वर्मा,ममता देवी, पुरूषोत्तम कुमावत,संगीता सामरिया,अनोखी देवी,शौकत अली,ईश्वर मुंडोतिया, नरेंद्र मीणा सहित पार्षद मौजूद थे।
नगर परिषद द्वारा सफाई अभियान की सराहना की, खाटूश्यामजी नगरपालिका भी चलाएं अभियान -बजट बैठक में पार्षद राजू माटोलिया ने कहा कि सीकर नगर परिषद द्वारा सभापति सहित 450 सफाईकर्मियों द्वारा कस्बे में एक दिन सफाई अभियान चलाया गया।यह सराहनीय कार्य है। खाटूश्यामजी नगरपालिका को भी ऐसा अभियान मेले से पूर्व एक दिन कराना चाहिए।जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दे।