Dark Mode
दो पिकअप की भिड़न्त में 35 जने घायल

दो पिकअप की भिड़न्त में 35 जने घायल

टोंक । उनियारा थाना क्षेत्र के नेशनल हाई-वे 116 पर बीती मध्य रात्री खेलनिया के पास तूड़ी से भरी पिकअप की सामने से आ रही सवारियों से भरी पिकअप से भिड़न्त हो गई, जिससे सवारियों से भरी पिकअप के पलट जाने से 35 जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एंबूलेंस की मदद से घायलों को उनियारा अस्पताल ले जाया गया, जहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सआदत अस्पताल टोंक रैफर कर दिया। निवाई तहसील क्षेत्र के सावल्या खरेड़ा निवासी मोरपाल ने बताया कि बीती मध्य रात वह परिजनों के साथ बूँदी जिले में इन्द्रगढ़ स्थित धार्मिक स्थल कमलेश्वर महादेव (कुंवाल जी) महाराज के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान खेलनिया के पास सामने से आ रही सरसों की तूड़ी से भरी पिकअप ने सवारियों से भरी पिकअप के टक्कर मार  दी। जिसमें 35 महिला, पुरुष व बच्चे घायल हो गए। इस हादसे के बाद दोनों ही वाहनों के चालक मौके से फरार हो गये। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार ने टोंक में भर्ती घायलों में से एक की हालत गम्भीर होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया है। इधर टोंंक अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुये भाण्ड समाज के करीब एक दर्जन घायल जिला कलेक्ट्रेट आ पहुंचे, जहां उन्होने कलेक्टर चिन्मयी गोपाल को ज्ञापन देकर अस्पताल प्रबंधन पर ईलाज नही करके वार्ड से बाहर पटके रखने का आरोप लगाया है। पुलिस थाना उनियारा सउनि रतन लाल मीणा  ने सभी नाराज घायलों को समझाईश कर अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!