Dark Mode
यू पी आर एम एस  रक्तदान शिविर में 373 यूनिट रक्तदान

यू पी आर एम एस  रक्तदान शिविर में 373 यूनिट रक्तदान

 
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ‌‌जोधपुर मंडल के तत्वावधान में 5 मार्च रविवार को रेलवे अस्पताल जोधपुर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 373 यूनिट रक्तदान हुआ जो जोधपुर मंडल के रेल कर्मचारियों ने दिया।  यू पी आर एम एस के जोनल अध्यक्ष विनोद मेहता, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, डी आर एम गीतिका पांडेय, जोनल कार्यकारी महासचिव अजय शर्मा ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा  ए वासुदेवन , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश शर्मा , पूर्व पार्षद कमलेश पुरोहित, रोटरी क्लब के अशोक राठी व जवाहर जैन, मुकेश महेश्वरी,  विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे तथा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, जूस व गिफ्ट बांटे। 
 
यू पी आर एम एस के मंडल सचिव एन जे सिंह व मंडल अध्यक्ष पारस चौधरी ने बताया कि संघ द्वारा प्रतिवर्ष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।  रक्तदान के लिए जोधपुर मंडल के समदड़ी, बाड़मेर, डेगाना, मेड़ता रोड, भगत की कोठी, लोको,वर्कशॉप, जोधपुर मैन, जोधपुर लाइन शाखा के रेल कर्मचारियों ने रक्तदान किया।  रक्तदान शिविर में सबसे कम उम्र की दो बालिकाओं जया बोहरा, राधिका बोहरा सहित अनेक महिलाओं ने भी रक्तदान किया।इस अवसर पर संघ के पूर्व शाखा सचिव पुरशोतम दवे की स्मृति में उनके पुत्र मयंक दवे ने तीन व्हीलचेयर रेलवे अस्पताल को भेंट की। सभी अतिथियों को साफा , शाल व माला पहनाकर स्वागत किया गया। रक्तदान शिविर में गौरव गोदारा, जगदीश शर्मा, सुलतान सिंह मीना, राजेश शर्मा, अनिल व्यास, धूडा राम गुज़र, ललित गर्ग, जुगल गर्ग, गजानंद शर्मा, मोहित शर्मा, दिनेश शर्मा, धीरज भाटी सहित अनेक पदाधीकारियों ने सक्रिय योगदान दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!