आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यावर। शहर के साकेत नगर क्षैत्र में बीती रात क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने का कार्य करते हुए सदर थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई कर तीन युवको को धर दबोचा। मुखबिर द्वारा साकेत नगर में रॉयल चेलेन्जर बैंगलोर व लखनऊ सुपर के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर अवैधानिक जुआ-सट्टा खेलने की सुचना मिलने पर एएसपी आइपीएस मनीष चौधरी, सदर थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तो भरत कुमार, मुकेश कुमार बेनीवाल व विनोद को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 11 मल्टीमिडीया मोर्बाइल फोन, दो एचपी आई 5 के लैपटॉप, एक वाईफाई सेट, एक डॉगंल व ईयर फोन मय चार्जर ब्लूटूथ जब्त किये गये है। वैभव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एएसपी आइपीएस मनीष चौधरी व ईश्वरसिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत मसूदा के निर्देशन में थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह राव पुलिस निरीक्षक द्वारा पुलिस थाना ब्यावर सदर टीम गठित की जाकर साकेत नगर पुलिस चौकी के पीछे ब्यावर पर दबिश दकर तीन अभियुक्त 1. भरत कुमार पुत्र श्रीनिवास जाति माली उम्र 27 साल, 2. मुकेश कुमार बेनीवाल पुत्र श्रवण जाति जाट उम्र 23 साल दोनो निवासी ग्राम छोटी खाटू पुलिस थाना खुनखुना जिला नागौर हाल साकेत नगर पुलिस चौकी के पीछे ब्यावर थाना ब्यावर सदर। व 3. विनोद पुत्र गेनाराम जाति गवारियां उम्र 19 साल निवासी गायत्री नगर भदलाव मेड़ता रोड़ पुलिस थाना मेड़ता रोड जिला नागौर को गिरफ्तार किया है। कारैवाई के दौरान ऑनलाईन अकाउंट में लेनदेन का हिसाब चैक किया तो कुल 5,45,191 रूपयों का हिसाब मिला है। जिनके विरूद्व आइपीसी व आइ टी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा ऑनलाईन आईडी खरीदने व लिंक भेजने वालो की डिटेल प्राप्त कर सबंधित के विरूद्व कानूनी कार्यवाही की जावेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में सदर थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह राव, हैड कांस्टेबल सुखराम, कांस्टेबल ऋषि, सोपाल, अशोक ने कार्रवाई को अंजाम दिया।