APS चिड़ावा में मेगा स्कॉलरशिप कैंप में आए 3 हजार 792 विद्यार्थी
चिड़ावा. शहर की खेतड़ी रोड पर अडूका रेलवे क्रॉसिंग के पास डॉ.पायल एजुकेशन सोसायटी, चिड़ावा की ओर से संचालित एपीएस स्कूल, चिड़ावा के कैंपस में रविवार को मेगा स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, नारनौल, महेंद्रगढ, भिवानी, लोहारू से अभ्यर्थी टेस्ट देने पहुंचे। संस्थान के तीन फ्लोर में चली एग्जाम में 3 हजार 792 विद्यार्थी शामिल हुए। चेयरपर्सन डॉ.पायल ने अभ्यर्थियों को टेस्ट से जुड़ी जानकारी दी। टेस्ट के दौरान अभिभावकों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की गई। संस्थान के व्यवस्थापकों और शिक्षकों ने अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। डायरेक्टर विक्रम धनखड़ व स्कूल प्रिंसिपल सतवीर भास्कर ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य टैलेंट को आगे लाना है। बच्चे की मेहनत के साथ एपीएस टीम खुद मेहनत करेगी और बच्चों का मानसिक विकास कर उन्हें हर स्तर पर उच्च शिखर पर ले जाने के लिए पूरी एपीएस टीम प्रतिबद्ध है। इस दौरान डॉ. पायल ने कहा की क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक ऐसे मंच की जरूरत थी जहां वे रिलेक्स महसूस करते हुए घर जैसे सुकून भरे वातावरण में अपने टैलेंट का लोहा मनवा सकें। वो सब कुछ एपीएस स्कूल में मिलेगा। चेयरपर्सन डॉ.पायल ने बताया कि जल्द ही टेस्ट के परिणाम जारी किए जाएंगे। जिसमें पहली से आठवीं तक के टॉपर को स्पोट्र्स साइकिल, नौवीं से 12 वीं तक के टॉपर को डिजिटल टेबलेट, दूसरी से 10वीं रैंक के अभ्यर्थियों को फीस में 75 फीसदी, 11 से 20 वीं रैंक तक 50 प्रतिशत तथा 21 से 30 वीं रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को फीस में 25 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। वहीं प्रत्येक प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। उधर, टेस्ट को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह नजर आया। इस मौके पर वाइस प्रिसिंपल केबी श्रीवास्तव, पीआरओ गोकुलचंद शर्मा, विवेक यादव, प्रशासक मनमोहन शर्मा, वीरेंद्र पायल, कुलदीप कुमार, अनिल कुमार, अनुराग शर्मा, अंकिता, मनोज कुमार, रिंकू राव, सोनम, सुलोचना, अनिल कस्वा आदि मौजूद थे।