Dark Mode
पेट्रोल छिड़ककर 40 वर्षीय व्यक्ति ने स्वयं को लगाई आग 

पेट्रोल छिड़ककर 40 वर्षीय व्यक्ति ने स्वयं को लगाई आग 

 रतनगढ़ ।  40 वर्षीय युवक ने स्वयं पर पैट्रोल छिड़क कर आम रास्ते पर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद मौहल्ले में अफरा तफरी का महौल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के वार्ड 43 गुर्जरों की ढाणी में 40 वर्षीय व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। मामले के अनुसार शहर के खाड़िया बास निवासी 40 वर्षीय पवन बील वार्ड 43 में किसी कार्यवश आया हुआ था। इस दौरान उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा घायल को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर एएसआई गिरधारी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!