एलन के 433 क्लासरूम स्टूडेंट्स इंडियन नेशनल ओलम्पियाड के लिए क्वालीफाई
कोटा. इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) की ओर से आयोजित नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन (एनएसई) का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणामों में एलन स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है।
एलन के निदेशक डॉ.नवीन माहेश्वरी ने बताया कि इंटरनेशनल ओलंपियाड के पहले चरण के रूप में होने वाले एनएसई के परिणामों में एलन के 433 क्लासरूम स्टूडेंट्स ने द्वितीय चरण इंडियन नेशनल ओलम्पियाड के लिए क्वालीफाई किया है।
परिणामों के अनुसार एस्ट्रोनॉमी में 138, फिजिक्स में 86, केमिस्ट्री में 106, बॉयलोजी में 52 तथा जूनियर साइंस में 51 स्टूडेंट्स एलन से हैं। अगले चरण की परीक्षा होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन, मुम्बई द्वारा करवाई जाएगी।