Dark Mode
फायरिंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

 
धौलपुर। नटों का पुरा के पास हुयी फायरिंग में गोली लगने से घायल हुये व्यक्ति की घटना के सम्बन्ध वांछित आरोपियों धीरज, आकाश, दिलीप व मातादीन को मुखबिर की सूचना पर पचगांव पुलिस चौकी ने गिरफतार करने में सफलता हांसिल की है।
कार्रवाई को लेकर पचगांव चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 17 जनवरी को नटों का पुरा गांव के पास टेंपो लेकर जा रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक रामरूप (25) पुत्र मुन्नालाल कुशवाह निवासी चौमनिया का पुरा गोली लगने से घायल हो गया। जिस मामले में घायल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद रजई का पुरा मोड से फायरिंग के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को डिटेन किया गया। पूछताछ में चारों आरोपी धीरज (21) पुत्र ज्ञान सिंह, आकाश (26) पुत्र विद्याराम, दिलीप (27) पुत्र जगन्नाथ और मातादीन (51) पुत्र कन्हीराम ने फायरिंग की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से हथियार बरामदगी के प्रयास किया जा रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!